{"_id":"6453fd502f59dca580000204","slug":"municipality-opened-the-gate-of-dug-bazar-movement-started-bageshwar-news-c-8-1-130681-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगरपालिका ने खोला दुग बाजार का गेट, वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगरपालिका ने खोला दुग बाजार का गेट, वाहनों की आवाजाही शुरू
Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर बाजार में लगा जाम । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका ने दुग बाजार में वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक हटा दी है। गली के मुहाने पर लगा गेट खुलने के बाद अब पूरे दिन दुग बाजार और नुमाइशखेत गली में वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।
तीन महीने पहले नगरपालिका ने दुग बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक दुग बाजार से नुमाइशखेत वाली गली तक वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद कई लोग इस फैसले के विरोध में खड़े हो गए। हालांकि पालिका की ओर से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करने के बाद निर्णय लेने की बात कही गई थी। वहीं बढ़ते विरोध और शादी-बरात के सीजन को देखते हुए पालिका ने एक बार फिर से पूरे दिन गेट खुला रखने का निर्णय लिया है।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नुमाइशखेत और दुग बाजार की गली संकरी है। इस मार्ग से दिन में कई स्कूलों के विद्यार्थी आवाजाही करते हैं। गेट खुला रहने से वाहनों का दबाव रहता है और राहगीरों को दिक्कत होती है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव आने पर इसे बंद किया था। फिलहाल कुछ दिन के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक हटा दी है। अगली बोर्ड बैठक में इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।