{"_id":"579465d84f1c1b2932c4b4dd","slug":"mtena-aprment-of-rain-collapsed-pedestrian-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मटेना पैदल पुलिया का अपरमेंट ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मटेना पैदल पुलिया का अपरमेंट ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
पैदल पुलिया ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से शनिवार के तड़के मटेना गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया का अपरमेंट और पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया। जिससे मटेना, कोटली और जिनखोला के अधिकांश नन्हें बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का शीघ्र निर्माण करने को कहा है।
विज्ञापन
तेज बारिश से मटेना पैदल पुलिया का अपरमेंट और संपर्क मार्ग शनिवार के तड़के ध्वस्त हो गया। क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिनखोला, मटेना, कोटुली आदि गांवों के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि मटेना की पुलिया बहुत पुरानी थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के अधिकांश लोग इसी पुलिया से होकर गरुड़ आदि कस्बों में पहुंचते हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, विधायक चंदन दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट से पुलिया का शीघ्र निर्माण करने को कहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम गरुड़ से क्षतिग्रस्त पुलिया का शीघ्र निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन