{"_id":"574dc3c24f1c1bd24c109e85","slug":"mtela-by-seven-nominations-for-the-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटेला सीट के लिए सात ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटेला सीट के लिए सात ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 31 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
नामांकन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेला जिला पंचायत सीट में सदस्य पद के उप चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। सदस्य के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन कराने पहुंचे।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य के लिए लोकमणि, बालाराम, रवींद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सरस्वती देवी, भूपेंद्र सिंह और आनंद प्रसाद ने नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराने वाले रवींद्र सिंह के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन कराने को निकाले जुुलूस में विधायक चंदन राम दास, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौरियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम साही, जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महेश खेतवाल, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, हीरा सिंह धपोला, निर्मला दफौटी, गीता ऐठानी, जीवंती कांडपाल, बसंती बघरी, सुबोध साह, भगवान भंडारी, दीपा आर्य, विमला नगरकोटी, मनीष ओली, दिनेश मेहता, सुरेश कांडपाल, नवीन रावल, मनीष पांडेय, प्रशांत नगरकोटी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, खड़क दफौटी, भूपाल रौतेला आदि शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डॉ. उदय शंकर और उप निर्वाचन अधिकारी तेजपाल सिंह ने पूरी की। एक जून को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम होगा। दो जून को 10 से एक बजे तक नाम वापसी होगी। तीन जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक चिन्हों को आवंटन किया जाएगा। 10 जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। 13 जून को मतगणना की जाएगी।