{"_id":"572f79664f1c1bfc765cda49","slug":"mp-tamta-inaugrates-the-bsnl-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टम्टा ने किया बीएसएनएल टावर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टम्टा ने किया बीएसएनएल टावर का लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा ने शांति बाजार (डनफाट) में बीएसएनएल के टावर का एक समारोह में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि टावर से डनफाट इलाका सहित ब्लॉक के संचार से वंचित गांव संचार सेवा से जुड़ जाएंगे।
सांसद टम्टा ने कहा कि डनफाट क्षेत्र के लोगों की मांग पर भारत सरकार ने शांति बाजार में टावर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि डनफाट क्षेत्र में संचार सुविधा उपलब्ध न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टावर से डनफाट इलाका सहित ब्लॉक के संचार से वंचित गांव संचार सेवा से जुड़ जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सांसद टम्टा और क्षेत्र के विधायक चंदन दास के अथक प्रयासों से लोहारचौरा, गढ़खेत, शांति बाजार में टावर स्वीकृत हुए।
विज्ञापन
वहां सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, बीएसएनएल के एसडीओ मो. फराज खान, तुलसी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, हेम रावत, हरीश रावत, भुवन जोशी, संजय जोशी, ललित कांडपाल, अनिल वर्मा, दीपक खुल्बे, अभय नेगी, हिमांशु खाती, बलवंत सिंह मेहरा, नवीन खोलिया आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में सांसद टम्टा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।