फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MP plans review

सांसद ने की योजनाओं की समीक्षा

Sun, 24 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Sun, 24 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
MP plans review

सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में यहां जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक हुई। बागेश्वर नगर में विद्युत वितरण व्यवस्था को बंद तारों की मदद से आधुनिक और सुदृढ़ करने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में 90 नए ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन


बैठक में अधिशासी अभियंता डीडी पंागती ने प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण रखा। दीन दयाल योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में 90 नए  ट्रंासफार्मर नए लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। शहरी क्षेत्र की समन्वित विद्युत विकास योजना के तहत पुराने खुले तारों की जगह नए बंद तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर के पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का भी अनुमोदन किया गया। सांसद ने विद्युत व्यवस्था की मजबूती को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी, विधायक चंदन राम दास और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि राजेंद्र टंगड़िया, जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, सीडीओ हिमांशु जोशी ने भी बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed