{"_id":"59f21b014f1c1bda538b9362","slug":"mountain-farmers-joining-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक से जुड़ रहे पहाड़ के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक से जुड़ रहे पहाड़ के किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के छटिया गांव में पावर टिलर से खेत जोतता एक कृषक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समय था जब खेत जोतने के लिए काश्तकारों को दो बैल पालने जरूरी होते थे। पर अब समय बदल गया है और किसान भी तकनीकी से जुड़ रहे हैं। खासकर बात पहाड़ पर खेती की हो तो यहां तो तकनीकी भी विशेष ही चाहिए। पहाड़ के किसानों के लिए ऐसा ही विशेष उपकरण बन गया है पावर ट्रेलर।
विज्ञापन
गरुड़ के सेलीहाट गांव निवासी किसान जीवन सिंह अल्मिया और छटिया गांव निवासी कुंदन सिंह कबडोला अपने खेतों की जुताई पावर ट्रेलर से ही करते हैं। यही नहीं जीवन सिंह के ट्रेलर से क्षेत्र के करीब 20 काश्तकार भी प्रति घंटे के हिसाब से किराया देकर अपने खेतों की जुताई करते हैं।
विज्ञापन
समय की बचत को देखते हुए कई अन्य काश्तकारों ने भी पावर ट्रेलर खरीदने शुरू कर दिए हैं। इधर, ब्लॉक कृषि प्रभारी धन राम आर्या का कहना है कि विभाग पावर ट्रेलर क्रय करने पर किसान को 50 फीसदी अनुदान भी देता है।
विज्ञापन