फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mount Baljuri Team In Semifinal

माउंट बलजूरी ने 4-0 से जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mount Baljuri Team In Semifinal
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में फुटबाल टीमों के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से नगर के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित मोहित भंडारी स्मृति ओपन पुरुष जिला स्तरीय नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला माउंट बलजूरी की टीम ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल माउंट बलजूरी और बीएफसी के बीच खेला गया। माउंट बलजूरी की टीम ने एक के बाद एक चार गोल दाग दिए। विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। एकतरफा मुकाबले में माउंट बलजूरी की टीम ने बीएफसी की टीम को 4-0 से पराजित कर दिया। निर्णायक नितेश वर्मा, मनीष गढ़िया, चेतन नगरकोटी थे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह और विशिष्ट अतिथि दीपक साह गंगोला ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मुकाबला शुरू कराया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुल्तान खान ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संचालन में एसोसिएशन के सचिव ललित कनवाल, नीरज पांडेय, शुभम साह, आकाश कुमार, विजय रावत, कमल रावल, सूरज जोशी, भरत साह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed