{"_id":"6874ab11898fa3ede703bc49","slug":"mother-in-law-dies-after-eating-wild-mushrooms-and-daughter-in-law-condition-is-critical-in-kapkot-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: एक तरफ मां का पार्थिव शरीर, दूसरी तरफ बीमार पत्नी; जंगली मशरूम खाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: एक तरफ मां का पार्थिव शरीर, दूसरी तरफ बीमार पत्नी; जंगली मशरूम खाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Mon, 14 Jul 2025 12:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट
अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:30 PM IST
सार
कपकोट के अंतिम गांव कुंवारी में मशरूम खाने से मां की मौत और पत्नी की गंभीर हालत ने खिलाफ राम को बेबस कर दिया। एक तरफ मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी थी तो दूसरी तरफ पत्नी को बेहतर इलाज दिलाने की चुनौती।
विज्ञापन
जंगली मशरूम
विस्तार
कपकोट के अंतिम गांव कुंवारी में मशरूम खाने से मां की मौत और पत्नी की गंभीर हालत ने खिलाफ राम को बेबस कर दिया। एक तरफ मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी थी तो दूसरी तरफ पत्नी को बेहतर इलाज दिलाने की चुनौती। बदियाकोट-कुंवारी सड़क जहां पर बंद है, वहां से गांव की दूरी छह किमी है जिसे देखते हुए खिलाफ राम ने पत्नी कविता को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। ग्रामीण महेंद्र ने बताया कि खिलाफ राम की मां धनुली देवी की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी उसने कविता को सड़क तक लाने और एंबुलेंस की सहायता लेने से मना कर दिया। अब महिला का गांव में ही जड़ी-बूटियों से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के समय दूसरे घर में थे बच्चे
मृतका धनुली देवी के परिवार में उनका बेटा, बहू और तीन पोते-पोतियां हैं। घटना के समय बच्चे पिता के साथ दूसरे घर में थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कपकोट अस्पताल में दी। बताया कि अंबुआ गधेरे के समीप भूस्खलन से सड़क बंद है जिसके कारण कविता को अस्पताल नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन
बीमार महिला की हालत में कुछ सुधार की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा जा रहा है। पुलिस टीम भी गांव जा रही है। अनिल सिंह रावत, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन