फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More than one crore purchases over Dhanteras

धनतेरस पर हुई एक करोड़ से अधिक की खरीदारी

Mon, 05 Nov 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 05 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
More than one crore purchases over Dhanteras
बागेश्वर में सजावट का सामान खरीदते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
 धन तेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही बाजार में रौनक देखी गई। बर्तन, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में काफी भीड़ रही। खीले, बतासे, खिलौने, मिठाई की भी जमकर खरीदारी की गई। एक अनुमान के मुताबिक जिले में एक करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। 
विज्ञापन


नगर के कत्यूर बाजार, खड़ी बाजार, दुग बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। धन तेरस के कारण बैंकों व एटीएम में भी बड़ी संख्या में लेन-देन हुआ है। एटीएम में पैसा निकालने वालों की भीड़ रही। बर्तन बाजार में काफी भीड़ रही। देर सायं तक बाजारों में रौनक रही। ऑटोमोबाइल, ज्वैलरी दुकानों में भी ग्राहकों ने खरीदारी की। जिले में एक करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। व्यापारियों ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार हुआ है। कपकोट, भराड़ी, कांडा, कमेड़ी देवी, काफलीगैर, कौसानी आदि स्थानों में भी बाजारों में रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।  व्यापारियों के अनुसार इस बार नगर में करीब एक करोड़ व्यापार हुआ। जबकि पिछले साल करीब 66 लाख का व्यापार हुआ। 
विज्ञापन

इधर धनतेरस पर गरुड़ बाजार समेत स्थानीय बाजारों में काफी चहल पहल रही। दुकानों में खरीदारी करने वालों की दिन भी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करने  सुबह दस बजे गरुड़ बाजार पहुंच गए।  स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए  गरुड़ बाजार में हर कदम पर पुलिस बल तैनात किया था। उधर कौसानी, टीट बाजार, डंगोली, सिरकोट, वज्यूला, गागरीगोल, देवनाई बाजार में भी दिन भर चहल पहल रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर नगर में धनतेरस पर इस साल और पिछले साल हुई खरीदारी ब्यौरा 
बाजार-              वर्ष 2018     वर्ष 2017       
बर्तन बाजार        20 लाख        18 लाख 
कपड़ा बाजार       10 लाख        8 लाख 
ज्वैलरी              25 लाख       22 लाख 
ओटोमोबाइल       18 लाख        18 लाख 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed