फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More Post Vacant in Govt School Bageshwar

प्रधानाचार्यों के 58 औ्रर प्रधानाध्यापकों के 23 पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
More Post Vacant in Govt School Bageshwar
बागेश्वर। जिले के अधिकतर सरकारी इंटर कॉलेज और हाईस्कूल मुखिया विहीन हैं। मात्र तीन इंटर कॉलेेज और नौ हाईस्कूलों में ही स्थायी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक तैनात हैं। अन्य विद्यालयों की व्यवस्था प्रभारियों के सहारे चल रही है। प्रधानाचार्य का प्रभार शिक्षकों को देने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के तीनों विकासखंडों में 61 सरकारी इंटर कॉलेज हैं। राइंका मंडलसेरा, राबाइंका बागेश्वर, राइंका रवांईखाल को छोड़कर बाकी 58 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पद खाली हैं। जिला मुख्यालय का इंटर कॉलेज भी जून से प्रधानाचार्य विहीन हो गया है। गरुड़ और कपकोट ब्लॉक के किसी भी विद्यालय में पूूूर्णकालिक प्रधानाचार्य नहीं हैं। पूर्णकालिक प्रधानाचार्य न होने के कारण विद्यालय के आहरण वितरण का कार्य दूसरे विद्यालय में तैनात स्थायी प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक के पास रहता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विहीन विद्यालयों के बिल पास करवाने, वेतन निकलवाने, विकास कार्य के बजट की मांग के लिए प्रभारी प्रधानाचार्यों को अक्सर आहरण-वितरण अधिकारी के चक्कर काटने पड़ते हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षक कार्यालयी कामकाज में व्यस्त रहने के कारण अपने विषय की नियमित पढ़ाई भी नहीं करा पा रहे हैं जिसका नुकसान छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल जिले के सरकारी हाईस्कूलों का भी है। तीनों ब्लॉकों के 32 हाईस्कूल में से 23 में पूर्णकालिक प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं। प्रधानाध्यापक न होने से शिक्षकों के पास ही प्रभार है। जिले के इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के भी करीब 275 पद खाली हैं। कई विद्यालयों में अतिथि शिक्षक प्रवक्ताओं के खाली पदों पर सेवा दे रहे हैं लेकिन कुछ विद्यालयों में पद पूर्ण खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया बंद है। पांच साल की सेवा वाले प्रधानाध्यापक को ही प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिले के प्रधानाध्यापकों को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाने की कवायद चल रही है। प्रवक्ताओं के पदों पर शासन से नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। - जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed