{"_id":"6890f883e40af765f40e2d86","slug":"monday-shravan-devotees-gathered-bagnath-baijnath-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117628-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: श्रावण के तीसरे सोमवार को बागनाथ-बैजनाथ में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: श्रावण के तीसरे सोमवार को बागनाथ-बैजनाथ में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 04 Aug 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
बागेश्वर/गरुड़/कपकोट। श्रावण के तीसरे सोमवार सुबह शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगर के बागनाथ मंदिर में दोपहर तक भक्तों की लाइन लगी रही। गरुड़ के बैजनाथ और कपकोट के शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
सुबह से हो रही बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। आठ बजे तक नगर के बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। करीब पौने नौ बजे से आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान भी भक्त लाइन में लगकर इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
मंदिर परिसर में बैठे पंडितों और पुरोहितों से रुद्री पाठ, पूजा करवाने के बाद दानकर पुण्य अर्जित किया। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि श्रावण के पूरे महीने मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु आते हैं। सोमवार के दिन काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
गरुड़ के बैजनाथ धाम और चक्रवृत्तेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा की। चक्रवृत्तेश्वर मंदिर में सरयू नदी से कांवड़ में ले जाए गए जल को अर्पित किया गया। कपकोट के शिवालय समेत कांडा, दुगनाकुरी क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।