फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mohan Joshi Ogranised Guest Lecture

मोहन की बांसुरी की धुन में खोए लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mohan Joshi Ogranised Guest Lecture
बागेश्वर डायट में वाद्ययंत्र कार्यशाला के समापन पर हुड़का बजाते प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संस्कृति विभाग उत्तराखंड की ओर से आयोजित लोकवाद्य यंत्र की कार्यशाला के समापन दिवस पर प्रशिक्षु डीएलएड छात्रों को बांसुरी और हुड़के के बारे में जानकारी दी गई। प्रख्यात बांसुरी वादक मोहन चंद्र जोशी ने बांसुरी वादन की प्रक्रिया बताई और शानदार बांसुरी वादन भी किया।
विज्ञापन

डायट में आयोजित कार्यशाला के समापन पर ईजा सोसाइटी के अध्यक्ष और मुख्य संदर्भदाता बांसुरी वादक मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि भावी पीढ़ी और डीएलएड प्रशिक्षुओं में उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्रों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग ने तीन दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को हुड़का और बांसुरी की बनावट, इतिहास, लोक संगीत में बांसुरी और हुड़का की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन दिवस पर बांसुरीवादक मोहन चंद्र जोशी ने बांसुरी की उत्पत्ति, इतिहास, निर्माण, लोक संगीत में बांसुरी का महत्व और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बांसुरी की कर्णप्रिय धुन से कार्यशाला का माहौल संगीतमय कर दिया। मोहन जोशी ने हिंदी, पहाड़ी गीतों के साथ साथ भजन की प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरी। समापन अवसर पर डायट प्राचार्य शैलेंद्र धपोला, प्रशिक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय, ऋचा जोशी, मोहित जोशी, रवि कुमार जोशी, प्रेम सिंह मेवाड़ी, कैलाश चंदोला, संजय गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed