फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MMC in Bageshwar

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं मैदान में उतरकर हटवाए बैनर, पोस्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
MMC in Bageshwar
बागेश्वर में फ्लैग मार्च निकालते आईटीबीपी और पुलिस के जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने एसपी अमित श्रीवास्तव, रिटर्निंग आफिसर हर गिरि के साथ बागेश्वर नगर के साथ ही बैजनाथ, टीट बाजार, गागरीगोल, गरुड़ का औचक निरीक्षण कर सार्वजनिक स्थानों में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर हटवाए, वॉल पेंटिग मिटवाई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गरुड़ के एसडीएम राजकुमार पांडेय को निर्देश दिए कि जो भी वॉल पेंटिंग बचे हैं, उन्हें तुरंत मिटाएं अथवा सफेदा करवाएं। इस दौरान टीट बाजार में एक प्रिंटिंग प्रेस में छापा मारा। वहां किसी भी राजनीतिक दल की प्रचार सामग्री नहीं पाई गई। ऑर्डर बुक भी किसी दल का ऑर्डर नहीं पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रिटिंग प्रेस स्वामी को प्रचार सामग्री में प्रिंटर और पब्लिकेशन के नाम के साथ ही उसकी संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रचार सामग्री छापने से पूर्व राजनीनिक दल, प्रत्याशी या नामित एजेंट का स्वीकृति पत्र (आर्डर) अनिवार्य रूप से होना चाहिए। ऐसा न पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निजी भवनों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा पाए गए तो संबंधितों का चालान किया जाएगा। प्रचार सामग्री हटाने का व्यय भी वसूला जाएगा। उन्होंने बगैर मॉस्क के घूम रहे लोगों के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यक्तियों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्हें उसी समय मॉस्क भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अर्द्धसैनिक बल और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बागेश्वर। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय में आईटीबीपी और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च से पहले एसपी अमित श्रीवास्तव ने आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed