{"_id":"678aa4b2f93117c82a06a134","slug":"mismanagement-in-kapkot-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112570-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के उत्तरायणी मेले में व्यवस्थाओं की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के उत्तरायणी मेले में व्यवस्थाओं की खुली पोल
Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउंड सिस्टम और माइक की खराबी ने बढ़ाई परेशानी, पेयजल, शौचालय की व्यवस्थाएं भी नहीं रही दुरुस्त
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में उत्तरायणी कौतिक संपन्न हो गया है। मेले में लोगों को काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। समापन की रात दर्शकाें की कमी के कारण स्टार नाइट कार्यक्रम में भी केवल रश्म अदायगी हुई।
बृहस्पतिवार की रात को केदारेश्वर मैदान में लोक कलाकार मीरा आर्या, संतोष कुमार, ललित कपकोटी, प्रियंका, नवीन के सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। हालांकि मैदान में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही। कलाकारों ने दस बजे तक दो-तीन कार्यक्रम ही किए। इससे पूर्व शुरूआत से लेकर समापन तक मेले के दौरान कई खामियां दिखीं।
केदारेश्वर मैदान में लगाए गए साउंड सिस्टम और माइक में बार-बार आ रही खराबी से कलाकार, उद्घोषक परेशान दिखे। कई बार कलाकारों ने मंच से ही साउंड सिस्टम को बदलने की मांग तक की, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। मेला स्थल पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था नहीं हो सकी। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी पीने का पानी जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मेले में हजारों की संख्या में लोग आए थे, लेकिन नगर के शौचालयों में पानी और सफाई का प्रबंध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। मेले के दौरान अराजकता भी खूब दिखी। जिसके चलते मेला देखने आए लोगों को भी दिक्कत हुई। मां बाराही मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाइट देखने के लिए भी लोग उमड़े। मेले में बाहर से आए व्यापारियों की अच्छी बिक्री होने से उनके लिए मेला मुफीद रहा।