फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minors Young man imprisoned for ten years

नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को दस साल की कैद

Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Minors Young man imprisoned for ten years
प्रतीकात्मक - फोटो : AMAR UJALA
कोर्ट.................
विज्ञापन


 विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग को भगाने के जुर्म में एक युवक को 10 साल कैद और कुल पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक हेमंत उर्फ होशियार सिंह निवासी सनगाढ़ (जिला बागेश्वर) बीती 25 जुलाई को एक नाबालिग को भगा ले गया था। नाबालिग की मां ने कांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कांडा थाना पुलिस ने 9 जनवरी 2019 को नाबालिग को हेमंत के साथ गुजरात से बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 376, 366, 363 आईपीसी, पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट दायर की थी।


अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 12 गवाह पेश किए। विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने आरोपी को दफा 363 में तीन साल कैद, एक हजार जुर्माना, 366 में पांच साल कैद और दो हजार जुर्माना, पॉक्सो एक्ट में 10 साल की कैद और 2,000 रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई। एक हजार अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह, दो-दो हजार रुपये अर्थदंड नहीं देने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन और विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो खड़क सिंह कार्की ने पैरवी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed