फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minor gave birth to a girl child in bageshwar

Bageshwar News: नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, नवजात के पिता का लगाया जा रहा है पता; जानें पूरा मामला

Thu, 16 May 2024 01:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Thu, 16 May 2024 01:06 PM IST
सार

बागेश्वर जिला अस्पताल में एक नाबालिग के बेटी को जन्म देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर दिया है।
 

विज्ञापन
Minor gave birth to a girl child in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागेश्वर जिला अस्पताल में एक नाबालिग के बेटी को जन्म देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को बैजनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव के परिजन प्रसव पीड़ा से परेशान 17 वर्षीय नाबालिग को जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस टीम भी साथ थी। औपचारिकता पूरी करने के बाद अस्पताल में नाबालिग का प्रसव कराया गया। नाबालिग ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जज्जा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। नवजात के जैविक पिता का पता लगाया जा रहा है। नाबालिग के बयान लिए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस मामले में नाबालिग के किसी रिश्तेदार के ही शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। बहरहाल इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed