{"_id":"6421df5c4ee629c6510d6e44","slug":"minister-chandan-ramdas-bageshwar-news-c-8-1-95791-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: समाज कल्याण मंत्री दास को जी-20 बैठक में न जाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: समाज कल्याण मंत्री दास को जी-20 बैठक में न जाने की धमकी
Mon, 27 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री दास को जी-20 बैठक में न जाने की धमकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रामनगर में हो रही जी-20 बैठक को लेकर बागेश्वर के विधायक और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास को मोबाइल फोन पर वॉयस मैसेज से धमकी दी गई है। दास ने फोन पर वायस मैसेज से धमकी मिलने की पुष्टि कर बताया कि सोमवार सुबह 9:25 और 9:55 बजे फोन नंबर 94123 08486 से उनको दो वॉयस मैसेज मिले। इनमें कहा गया कि जी-20 सम्मेलन में नहीं जाना है। वह रामनगर हमारा खालिस्तान से संबंधित स्थान है। कोई घटना होगी तो आप स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।
दास ने धमकी भरा वॉयस मैसेज आने की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। मंत्री दास ने बताया कि एलआईयू ने फोन नंबर ट्रैस कर लिया है।बताया जा रहा है कि एलआईयू ने धमकी देने वाले का नंबर ट्रैस कर लिया है। फोन की सिम मुजफ्फरनगर यूपी के 14 साल के बच्चे के नाम होने की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला कि उस परिवार को बच्चे के नाम से वह सिम जारी होने का पता नहीं है। यानि सिम फर्जी तरीके से हासिल किया गया है।