{"_id":"5f4fe2b18ebc3e5471344c99","slug":"mihinia-bhatoli-opened-road-in-a-year-bageshwar-news-hld3955525168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में ही बदहाल हुई मिहिनिया-भटोली-खोली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में ही बदहाल हुई मिहिनिया-भटोली-खोली सड़क
विज्ञापन
बागेश्वर की मिहिनिया-खोली सड़क पर पाटी गई मिट्टी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मिहिनिया-भटोली-खोली बाईपास सड़क निर्माण के एक साल के भीतर ही बदहाल हो गई है। सड़क से तमाम जगह डामर उखड़ गया है। डामरीकरण करने के स्थान पर लोनिवि ने मिट्टी पाट दी है।
तीन किमी लंबी इस सड़क का निर्माण एक साल पहले ही हुआ है। सड़क से कोली, काकड़ा, अमतोड़ा, बेलता, घटोली, मजबे और डुंगरगांव जुड़े हुए हैं। करीब एक साल पहले सड़क के एक किमी हिस्से में डामरीकरण किया गया था लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए फिर से डामरीकरण करवाने की मांग की है। कहा कि सड़क की मरम्मत के स्थान पर गड्ढों में मिट्टी पाट दी गई है। बरसात में यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है।
ग्रामप्रधान जीना परिहार, गोविंद सिंह परिहार, भूपेश कांडपाल, हरीश चंद्र भट्ट, भगवत परिहार, रमेश शर्मा, देवेंद्र लोहनी, ममता लोहनी, कुंवर सिंह परिहार, कमलेश कांडपाल ने सड़क की दुर्दशा पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि भूस्खलन के कारण निकास नालियां बंद पड़ी हुई है। सड़क की दशा नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, लोनिवि के ईई केके तिलारा का कहना है कि भूस्खलन से सड़क को नुकसान पहुंचा है। सड़क पर पेंचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
02 बीजीएस 10 पी