फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   migrant coming in large numbers

भारी संख्या में बाहरी प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
migrant coming in large numbers
बागेश्वर के बिलौना बस स्टेशन में स्वास्थ्य जांच और डाटा इंट्री के लिए लगी प्रवासियों की भीड़। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रविवार को बाहरी प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में प्रवासी बागेश्वर लौटे। प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों का घर लौटने का सिलसिला जारी है। रविवार को करीब साढ़े छह सौ लोग विभिन्न प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से बागेश्वर लौटे। इनमें से 600 से अधिक लोग निजी वाहनों से यहां पहुंचे।
विज्ञापन

हाल के दिनों में काफी कम संख्या में लोग बाहरी प्रदेशों से बागेश्वर लौट रहे थे लेकिन रविवार को लौटे लोगों के रेले से सभी अचंभित हैं। बिलौना स्टेजिंग एरिया में रविवार को रोडवेज की एक बस से 20 लोग आए थे। यह सभी लोग मुंबई से लौटे थे। बताया गया है कि इन लोगों को 9 दिन तक देहरादून के संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था।
विज्ञापन

बागेश्वर लौटने पर इन लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। रविवार को बाहरी प्रदेशों से 375 लोग शाम सवा सात बजे तक स्टेजिंग एरिया पहुंच चुके थे। प्रदेश के अन्य जिलों से शाम सवा सात बजे तक 267 लोग बागेश्वर आए। देर शाम तक लोगों का निजी वाहनों से बागेश्वर पहुंचने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों और प्रदेश के अन्य जिलों से बहुतायत में लोगों के लौटने को लेकर रविवार की शाम जिला मुख्यालय में खूब चर्चाएं होती रही। लोग इसे सोशल मीडिया में उड़ रही एक और लॉकडाउन की अफवाह से भी जोड़ रहे हैं। इतना जरूर कहा जा सकता है कि बाहरी प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से लोगों के लौटने के सिलसिले ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed