फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Merit list Of Bageshwar

प्रदेश की मेरिट में छठे स्थान पर रही मनीषा को विधायक ने सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Merit list Of Bageshwar
बागेश्वर में मनीषा रावत को सम्मानित करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी की 10वीं की छात्रा मनीषा रावत को जिले में दूसरा और प्रदेश की मेरिट में छठा स्थान मिला है। इसलिए विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बृहस्पतिवार को मनीषा को सम्मानित किया। मनीषा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला और स्कूल का नाम रोशन किया है। मनीषा ने बताया कि वह शिक्षक बनना चाहतीं हैं। स्कूल के छात्र ललित मोहन मोहन पांडे ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नौवां और प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने दोनों मेधावियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कोरंगा, कैप्टन धन सिंह बाफिला, योगेश हरड़िया, धन सिंह भौर्याल, जिला पंचायत सदस्य पूरन गढ़िया, कुंदन रैखोला, गणेश बाफिला, रमेश रैखोला आदि ने बधाई दी है। वहीं, मां उमा हाईस्कूल की छात्रा उषा जोशी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। गोधीयाधार निवासी उषा के पिता नवीन चंद्र जोशी किसान और माता मंजू जोशी आंगनबाड़ी में सहायिका है। उषा का सपना सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने का है। स्कूल के प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा ने उषा को मिठाई खिलाई। सभासद तनुज तिरुवा, शिक्षक दीपक कपकोटी, कैलाश जोशी, सरिता कपकोटी, लोकपाल आर्य, अरविंद उपाध्याय, हरिमोहन ऐठानी, दीपा रावत ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed