फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Memory of independence in bageshwar

Bageshwar News: आजाद भारत में फहराते तिरंगे ने जगाई देश सेवा की भावना

Fri, 11 Aug 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Memory of independence in bageshwar
चंद्रशेखर पांडेय
बागेश्वर। उस दिन बड़ा भाई स्कूल से घर आया तो साथ में एक तिरंगा झंडा भी था। घर आते ही उसने एक लंबी लकड़ी पर तिरंगा बांधा और उसे घर के आंगन में फहराने लगा। कौतूहलवश मैंने उसके बारे में जानना चाहा तो भाई ने बताया कि यह हमारे देश का झंडा है। स्कूल में गुरुजी बता रहे थे कि अब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया है। अब हम आजाद हैं और शान से तिरंगा फहरा सकते हैं। तिरंगे और देश के प्रति उसी दिन मन में सम्मान पैदा हो गया था, जो आगे चलकर देश सेवा का माध्यम बन गया। यह कहना है कि हथरसिया गांव के 83 वर्षीय पूर्व अर्धसैनिक बल के जवान चंद्रशेखर पांडेय का।
विज्ञापन

सैनिक चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि जब देश आजाद हुआ, तब उनकी उम्र करीब नौ साल थी। उस समय सुविधाओं और संसाधनों का अभाव हुआ करता था। पढ़ाई के लिए भी 20 से 30 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। देश की आजादी के कुछ दिन बाद ही क्षेत्र के लोगों को इसकी खबर लगी। जिस दिन स्वतंत्र होने की बात पता चली, उस दिन के बाद कई दिनों तक खुशी और उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद जगी कि अब उन्हें भी अपनी इच्छानुसार जीवन जीने को मिलेगा। देश की सरकार सुविधाएं देगी। शिक्षा, सड़क, रोजगार के मौके बनेंगे। हालांकि आजादी के बाद जिस गति से विकास की उम्मीद थी, वह गति नहीं दिखी। आज भी हम मूलभूत सुविधाओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, जो चिंतनीय है। सरकारी कामकाज में जो चुस्ती होनी चाहिए थी, वह दिखती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी में दी सेवा
सैनिक पांडेय ने वर्ष 1962 से 1996 तक तक एसएसबी में सेवा दी। सेवानिवृत होने के बाद घर आकर उन्होंने समाजसेवा का मार्ग चुना। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका जोश और उत्साह कम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि सिस्टम को अगर सही करना है तो आवाज उठानी पड़ेगी। जब हम अपने अधिकार के लिए लडेंगे, अपने आसपास की बुराइयों को दूर करने के लिए स्वयं आगे आएंगे तभी आजादी का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed