फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Memorandum of Transport Minister given for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए परिवहन मंत्री का ज्ञापन दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Memorandum of Transport Minister given for restoration of old pension
बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता। स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने के लिए बागेश्वर पहुंचे परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्या को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट, राष्ट्रीय सदस्य आलोक पांडेय के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है।
विज्ञापन

इधर, पुरानी पेंशन बहाली मंच ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी के नेतृत्व में सदस्यता दिलाने के लिए टीम गठित की गई है। 15 दिनों तक विभिन्न विभागों में सदस्यता अभियान चलेगा। जिलाध्यक्ष पालनी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त होने से कार्मिकों का हनन हो रहा है। नई पेंशन व्यवस्था के लिए हितकर नहीं है। सदस्यता अभियान चलाने वालों में धरम सिंह कोरंगा, प्रभाष जोशी, गोपाल मेहता, हेमंत तिवारी, राजू कोरंगा, केसी मिश्रा, हरीश चंद्र, हिमांशु आदि थे। संवाद
विज्ञापन

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट में क्रशर को फिर से खोलने की मांग
बागेश्वर। भाजपा पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को सौंपे ज्ञापन में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के बंद क्रशर को फिर से खोलने की मांग की है। भाजपा खरही मंडल के अध्यक्ष रवि करायत, भूपाल सिंह रौतेला, दरवान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य नवीन लाल, ठाकुर सिंह रौतेला, हरीश, जनौटी, ललित जोशी ने मंत्री को दिए ज्ञापन में फैक्ट्री का स्टोन क्रशर संचालित करने के साथ ही ई-रवन्ना जारी करने की मांग की है। कहा है कि पिछले एक वर्ष से खनन विभाग उपखनिज की निकासी पर समय-समय पर रोक लगा दे रहा है। इससे फैक्ट्री में काम करने वाले क्षेत्र के 500 परिवारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर। जिला नागरिक समिति के सदस्य संजय साह जगाती ने परिवहन मंत्री को दिए ज्ञापन में बागेश्वर में रोडवेज डिपो को संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बागेश्वर में भवन निर्माण डिपो के नाम से किया गया लेकिन डिपो के स्थान पर बस स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बागेश्वर से वाया ग्वालदम हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed