फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Membership Drive from today

व्यापार मंडल चुनाव के लिए आज से शुरू होगा सदस्यता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Membership Drive from today
बागेश्वर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्यापार मंडल चुनाव के लिए 22 से 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी (बबलू) की अध्यक्षता और जिला महामंत्री अनिल कार्की के संचालन में बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में तय हुआ कि व्यापार मंडल में पंजीकृत व्यापारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। पंजीकृत व्यापारी ही व्यापार मंडल चुनाव में हिस्सेदारी कर पाएंगे। व्यापार मंडल चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
सदस्यता अभियान के लिए जिला महामंत्री अनिल कार्की को प्रभारी बनाया गया है। सदस्यता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चुनाव संचालन समिति का गठन करते हुए उमेश साह को संरक्षक, राजेंद्र सिंह परिहार को चुनाव संचालन समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नेगी ने व्यापारियों से संगठन की मजबूती के लिए रायशुमारी की। बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष जखवाल, पंकज पांडे, नवीन लाल साह, बबलू जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कवि जोशी, हिमांशु जोशी, मनीष पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed