{"_id":"62eeafc3ba3ce8589a15d589","slug":"meeting-over-agnipath-bharti-bageshwar-news-hld471624883","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना की भर्ती स्थल तक होगी बस-टैक्सियों की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना की भर्ती स्थल तक होगी बस-टैक्सियों की सुविधा
विज्ञापन
बागेश्वर। रानीखेत में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली अग्निपथ योजना की भर्ती रैली में जिले से जाने वाले युवाओं के लिए भर्ती स्थल तक बस और टैक्सियों की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम हरगिरि ने भर्ती को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परिवहन विभाग से टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित करने को कहा।
तहसील कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि भर्ती में आनेजाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने होटल और ढाबों में युवाओं को खाना उचित दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा।
युवाओं को किसी प्रकार के दलालों के बहकावे या जालसाजी से बचाने के लिए खुफिया इकाइयों को सक्रिय रहने को कहा। टैक्सी स्टेंड और बस अड्डों पर बिजली, शौचालय, पेयजल, मेडिकल स्टाफ की तैनाती मय एंबुलेंस के करने को कहा। इन स्थलों पर जरूरी सेवाओं और अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सेना में जाने वालों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग से विशेष चौकसी बरतने को कहा। सड़क महकमों के अधिकारियों से सक्रिय रहने और सड़कों पर जेसीबी तैनात करने को कहा। बैठक में सीओ शिवराज सिंह राणा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनएस टोलिया, एआरटीओ केसी पलड़िया आदि मौजूद रहे।