फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting Of Udyog Mitra in Bageshwar

बागेश्वर में छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाई की स्थापना किया जाएगा सहयोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meeting Of Udyog Mitra in Bageshwar
बागेश्वर में उद्योग मित्रों की बैठक लेतीं डीएम रीना जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि जिले में छोटे-बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि पलायन भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्रों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन में अधिकारी पूर्ण सहयोग करेंगे। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निदान करेंगे। महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल ने कहा कि गरुड़ में पड़े खाली शेडों में गिरीश कांडपाल ने ऊनी वस्त्र निर्माण ईकाई, योगेश सिंह बिष्ट ने पर्वतीय भोग आटा मिल, आतिर एस तिवारी ने आरा मशीन की स्थापना के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मिनी औद्योगिक आस्थान गरुड़ में खाली पड़े शेडों में यदि कोई नीतिगत मामला नहीं है तो आवेदनकर्ताओं को इन्हें आवंटित किया जाए। होटल उद्यमियों ने रूफ टॉफ सोलर योजना को एमएसएमई में रखते हुए होटलों उद्यमियों को लाभान्वित करने का अनुरोध किया। डीएम ने उद्योग मित्र की बैठक का हवाला देते हुए शासन को पत्र भेजने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग और उरेडा के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएम स्वरोजगार योजना, सीएम स्वरोजगार नैनो योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखने के निर्देश बैंकर्स को दिए। साथ ही ताम्र ग्रोथ सेंटर देवलधार में थ्री फेज 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जिला योजना से 5.76 लाख रुपये जारी करने के निर्देश सीडीओ संजय सिंह को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed