फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting For Business in Bageshwar

बागेश्वर में बाहरी व्यापारियों के व्यापार करने पर लगेगी रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meeting For Business in Bageshwar
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक बागनाथ मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बाहरी व्यापारियों के नगर में किसी भी प्रकार का व्यापार करने पर रोक लगाने पर सहमति बनी। व्यापारियों ने नगर की अन्य प्रमुख समस्याएं भी उठाईं और बैठक हॉल व अन्य सामग्री की खरीद प्राथमिकता से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी ने लेेखा-जोखा और आय-व्यय का विवरण नई कार्यकारिणी को सौंपा। व्यापारियों ने नगर में बाहरी व्यापारियों के व्यापार करने से होने वाले नुकसान पर चर्चा की। तय हुआ कि किसी भी क्षेत्र से बाहरी व्यापारी नगर में आकर व्यापार करेगा तो उसे तुरंत रोका जाएगा और कोई भी दुकानदार बाहरी व्यापारी को अपनी दुकान के आगे व्यापार करने के लिए नहीं बैठने देगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बैठक हॉल का निर्माण करने, दरियां और लाउडस्पीकर खरीदने पर विचार किया। व्यापारियों ने रविवार को या साप्ताहिक बंदी पर दीपावली के बाद विस्तार से चर्चा करने की बात कार्यकारिणी से कही। नगर के चौक बाजार और दुग बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश को बंद करने के लिए नगरपालिका से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री पुष्कर सिंह किरमोलिया ने किया। बैठक में जिला महामंत्री अनिल कार्की, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, उमेश साह, उपाध्यक्ष हेम जोशी, इंदु चौधरी, राहुल साह गंगोला, दीपक जोशी, हेम चंद्र कांडपाल, नंदाबल्लभ जोशी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed