{"_id":"631f80670372f54a6f7d62ec","slug":"meera-got-swyamsidhha-award-bageshwar-news-hld4755066191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपुर की मीरा को हिमाचल में मिला स्वयंसिद्धा सृजन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपुर की मीरा को हिमाचल में मिला स्वयंसिद्धा सृजन सम्मान
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ मीरा आर्या।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में जुटी दानपुर की बेटी मीरा आर्या (दनपुरी) को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्वयंसिद्धा सृजन सम्मान से नवाजा गया है। बीइंग वुमन फलक संस्था सांस्कृतिक धरोहर को संजोेने के लिए यह सम्मान प्रदान करती है।
शनिवार को शिमला में हुए सम्मान समारोह में मीरा आर्या को संस्था की अध्यक्ष रंजीता सिंह ने सम्मानित किया। दानपुर लोककला सांस्कृतिक संगम की अध्यक्ष मीरा लंबे समय से लोक संस्कृति संरक्षण के कार्य में जुटी हुई हैं। मीरा को उत्तराखंड के पारंपरिक पहनावे और आभूषणों में निखार लाने का श्रेय भी जाता है।
मूल रूप से कपकोट के दानपुर क्षेत्र के सुंडिंग लोहारखेत की रहने वाली मीरा इन देहरादून में रहती हैं। वह लोकगायन और नृत्य की कई मंचों पर प्रस्तुति देकर सराहना पा चुकी हैं। लोक संस्कृति और उत्तराखंडी परिधानों को बढ़ावा देने के लिए मीरा को कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। संवाद