फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mayhem in taxi drivers on the road

बीच सड़क पर टैक्सी चालकों में हाथापाई

Sat, 14 Jul 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 14 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mayhem in taxi drivers on the road
गोमती पुल के समीप चालकों के आपस में भिड़ने से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
तहसील रोड पर सरेशाम जमकर अराजकता हुई। बीच सड़क पर दो टैक्सी चालकों के बीच खूब लात-घूंसे चले। मारपीट से पहले चालकों ने अपने वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। सड़क पर चालकों के बीच पूरे 10 मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन सीज कर दिए।  
विज्ञापन


शनिवार शाम पौने सात बजे तहसील रोड के गोमती पुल के पास दो टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए। इनमें से एक टैक्सी संख्या यूके 02 टीए 1789 जबकि दूसरी टैक्सी संख्या यूके 02 टीए 1528 के चालक शामिल थे। इन चालकों को पुलिस या कानून का कोई खौफ नजर नहीं आया। आपस में भिड़ने से पहले दुस्साहसी चालकों ने अपने वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच मार्ग पर जाम लग गया। सड़क पर राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई।  
विज्ञापन


टैक्सी चालकों ने मारपीट के बीच मौके पर मौजूद एक महिला से धक्कामुक्की भी की। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला किसी तरह शांत किया। लेकिन इसके बाद भी टैक्सी चालक अराजकता से बाज नहीं आए। गोमती पुल से कुछ आगे जाकर दोनों फिर भिड़ गए। इस बीच सूचना पर पुलिस दोनों चालकों को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी चालक नागर खाकर निवासी कैलाश सिंह और सिमस्यारी निवासी रोहित कुमार का मेडिकल कराया गया। आरोपियों का चालान काट दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed