{"_id":"5ad621c54f1c1ba6018b5130","slug":"maruti-van-collides-with-rock-injures-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन चट्टान से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन चट्टान से टकराई, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Accident
ग्वालदम से बागेश्वर की ओर आ रही एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई। दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के बोरांग और पौड़ी के भट्टी निवासी पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को दिन में गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग पर द्यांगण बाइपास के पास एक मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के बोरांग निवासी मुरारी, उनकी पत्नी कैलाशी और पुत्री प्रतिभा, पौड़ी के भट्टी निवासी त्रिलोचन पंत और उनकी पत्नी उमा देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
मारुति वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि यह लोग बागेश्वर घूमने के लिए आ रहे थे। इधर, मंगलवार शाम को आरे के पास बाइक रपटने से नई बस्ती निवासी भूपेंद्र आर्या घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन