फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Martyr memorial gates inaugurated

शहीद स्मृति द्वारों का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Martyr memorial gates inaugurated
कपकोट में शहीद द्वार का लोकार्पण करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने शनिवार को क्षेत्र में बने शहीद स्मृति द्वारों का लोकार्पण किया। इनमें से पहला द्वार ग्राम तोली निवासी जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू ने ग्राम दोबाड़ कर्मी निवासी कारगिल शहीद मोहन सिंह दानू की स्मृति में शरण शिवालय के पास कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर बनवाया है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पोथिंग निवासी शहीद विनोद कुमार जोशी की स्मृति में चीराबगड़-पोथिंग मोटर मार्ग पर स्मृति द्वार बनाया गया है। इसमें सहयोग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी और एएमए अरुण बड़थ्वाल का भी आभार जताया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग का नाम शहीद मोहन सिंह दानू के नाम पर कर उनके गांव दोबाड़ तक सड़क बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी, कपकोट के भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष महिपाल दानू, पूर्व जिला पंचाय अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, कैप्टन प्रवीण सिंह, गोकुल दानू, शेर सिंह गढ़िया, कैलाश जोशी, मुन्ना कपकोटी, केशर सिंह, लक्ष्मण सिंह देव, सुंदर कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed