फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage registrations also decreased due to lockdown

लॉकडाउन में विवाह पंजीकरणों में भी आई कमी, मात्र 12 लाेगाें ने कराया रजिस्ट्रेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Marriage registrations also decreased due to lockdown
बागेश्वर। व्यापार, कोरोबार के साथ ही अन्य चीज पर भी लॉकडाउन ने प्रभाव डाला है। लॉकडाउन के कारण इस बार विवाह के पंजीकरण में भी कमी आई है। लॉकडाउन के बाद केवल 12 विवाहित जोड़ों ने विवाह का पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार एवं रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार लॉकडाउन के दाैरान जिले में कुल 126 विवाह जाेड़ाें काे शादी के लिए तहसील स्तर से अनुमति दी गई। इनमें से मात्र अभी दाे लाेगाें ने अपने विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया है। अन्य वर्षो में जहां पंजीकरण का आंकड़ा दो सौ से सात सौ तक रहता था। इस वर्ष अब तक मात्र 145 विवाह पंजीकरण हुए हैं। लॉकडाउन से पहले हुई शादियों के 10 पंजीकरण इस अवधि में कराए गए हैं। लॉकडाउन से पहले इस वर्ष 133 लोगों ने विवाह पंजीकरण कराया था। अनलॉक वन में भी विवाह समारोह किए जा रहे हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण सरकारी कार्यालयों के कामकाज में आई बाधा और लोगों की आवाजाही न होने के कारण हाल में हुए विवाहों का भी पंजीकरण नहीं कराया गया है। विवाह रजिस्ट्रेशन के बाद ही विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। बैंक खाता खाेलने, पासपाेर्ट बनाने समेत अन्य दस्तावेज बनाने में विवाह प्रमाण पत्र काम आता है। हालांकि विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है लेकिन सुप्रीमकोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार विवाह रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, स्थाई निवास, जन्म प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड आदि आवश्यक है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए दाे गवाह भी हाेने चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद ही विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद ही विवाह पंजीकरणों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
---:::: वर्ष विवाह पंजीकरण 2016- 211 2017- 368 2018- 524 2019- 742 2020- अब तक 145
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed