{"_id":"6341b46733994d5f465e66f5","slug":"marriage-of-miner-in-bageshwar-bageshwar-news-hld478355922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का विवाह रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का विवाह रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के बिलौना वार्ड में एक किशोरी का विवाह प्रशासन की टीम ने रुकवा दिया है। 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी सात नवंबर को होनी थी। सूचना मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट और सीडब्ल्यूसी की टीम ने मौके पर जाकर नाबालिग के परिजनों की काउंसिलिंग की और किशोरी के बालिग होने पर विवाह करवाने का संकल्प पत्र भरवाया।
वन स्टॉप सेंटर को सूचना मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट प्रभारी टीआर बगरेठा, महिला एसआई मीना रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम नाबालिग के घर पहुंची। टीम ने किशोरी के दस्तावेज चेक किए तो उसकी उम्र 18 साल से कम निकली। टीम ने परिजनों को समझाया और उन्हें बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
कहा कि नाबालिग का विवाह करवाने पर उन्हें सजा और जुर्माना हो सकता है। काउंसिलिंग कर परिजनों को नाबालिग की शादी करने से होने वाले दुष्परिणाम भी बताए। इसके बाद किशोरी के पिता ने लिखित पत्र देकर अपनी बेटी की शादी बालिग होने के बाद ही करने का संकल्प लिया। टीम ने वार्ड के लोगों को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी।