फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Markets were closed in support of Jwellers

स्वर्णकारों के समर्थन में बंद रहे बाजार

Mon, 04 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Markets were closed in support of Jwellers
प्रदर्शन करते स्वर्णकार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 स्वर्णकार महासंघ के आह्वान पर बागेश्वर में बाजार बंद सफल रहा। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अधिकांश व्यवसायियों ने स्वर्णकारों के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बागेश्वर के साथ ही कपकोट और कांडा के बाजार भी पूूरी तरह से बंद रहे। बाजार बंद रहने से लोगों को जरूरी चीजों के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बागेश्वर में सोमवार को कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे। लगभग 10 बजे व्यापार संघ पदाधिकारियों और स्वर्णकारों ने बाजार में घूमकर खुली दुकानों को बंद कराया। केएमओयू स्टेशन की दुकानें पूरी तरह से बंद रही। यात्रियों को पानी सहित अन्य जरूरी सामान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। स्टेशन में मिठाई की सभी दुकानों के शटर गिरे रहने से भिटौली के लिए जाने वाले लोगों को चौक बाजार की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

तहसील रोड में इक्का-दुक्का दुकानदारों को छोड़कर अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। दुकानें बंद होने सेबाजार सुनसान रहा। शाम चार बजे बाद बाजार में थोड़ी सी चहल-पहल लौटी। हड़ताली स्वर्णकारों ने बाजार बंद में सहयोग के लिए व्यापार संघ का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट। स्वर्णकार महासंघ के आह्वान पर कपकोट में भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मौके पर आयोजित बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, मदन लाल वर्मा, मनोज वर्मा, खगेश वर्मा, मदन मोहन वर्मा, दीप वर्मा, अवधेश वर्मा, नितिन वर्मा आदि थे। 

कांडा। कांडा में भी स्वर्णकारों की हड़ताल के समर्थन में बाजार बंद रहा। यहां पर आयोजित बैठक में दीपक लाल वर्मा, किशोरी लाल, विजय वर्मा, देवी लाल, गंगा लाल वर्मा, ईश्वरी लाल, गोपाल वर्मा आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed