फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Market decorated for Karva Chauth in bageshwar

Karva Chauth Special: करवाचौथ के लिए सज गया बाजार, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Sun, 29 Oct 2023 01:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

करवाचौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ पूजा के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्रियों का बाजार सज चुका है। महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है।

विज्ञापन
Market decorated for Karva Chauth in bageshwar
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ किए जाने वाला करवाचौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ पूजा के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्रियों का बाजार सज चुका है। महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है।

विज्ञापन


करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं साज, शृंगार के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत करतीं हैं। शाम को चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है। व्रत के दिन महिलाओं को पूजा के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इस कारण करवाचौथ का व्यापारियों को भी इंतजार रहता है।

विज्ञापन

 

इस साल नवरात्र से ही व्यापारियों ने करवाचौथ का सामान दुकानों में सजा लिया। बाजार में करवाचौथ की संपूर्ण सामग्री वाली थाल 250 रुपये से 800 रुपये तक बिक रही है। दीये पांच रुपये से 20 रुपये तक, चूड़ियां 80 रुपये से लेकर 300 रुपये सेट के हिसाब से बिक रहीं हैं। महिलाओं ने अलग से ऐपण, थाली, लोटा आदि भी सजाए हैं।  सौंदर्य प्रसाधन समेत पूजा की अन्य वस्तुएं भी खरीदी जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


करवाचौथ की तैयारी के लिए खरीदारी होने लगी है। अभी कम ग्राहक आ रहे हैं, आने वाले तीन दिनों में बिक्री जोर पकड़ेगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग रेट की थाल बनाई है। करवाचौथ पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - कमल साह जगाती, व्यवसायी, चौक बाजार, बागेश्वर।


करवाचौथ के लिए हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पूजा का सभी सामान उपलब्ध है। अभी खरीदारी धीमी है। ऑनलाइन खरीदारी ने भी बाजार को प्रभावित किया है। उम्मीद है पर्व तक बड़ी संख्या में खरीदार उमड़ेंगे और अच्छा कारोबार होगा। - पूजा गढि़या, व्यापारी, खड़ी बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed