फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marked state agitators demonstrated in the collectorate for the demand of certificates

प्रमाण पत्र की मांग के लिए चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Marked state agitators demonstrated in the collectorate for the demand of certificates
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 2009 से चिह्नित 352 राज्य आंदोलनकारियों में अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने से रोष है। आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिले के सभी राज्य आंदोलनकारियों को जल्द प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की। आठ नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर राज्य स्थापना दिवस के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शिष्टमंडल डीएम से मिला। आंदोलनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने 2011, 2013 और 2019 में तीन बार आंदोलनकारियों की राजस्व विभाग और एलआईयू से जांच कराई। आंदोलनकारियों से आंदोलन के प्रमाण की मूल प्रति मांगी गई। इसके बाद तहसीलवार शिविर लगाकर जिले के आंदोलनकारियों को चिह्नित कर फोटो युक्त परिचय पत्र भी बना दिए गए। कहा कि आंदोलनकारियों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। कहा कि प्रशासन को अपनी ही जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। अज्ञात फोन का हवाला देकर आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र से वंचित रखा जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि बहुत बार प्रशासन अपमान कर चुका है, अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिसंबर के बाद आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर हीरा सिंह नेगी, नवीन चंद्र जोशी, हयात सिंह धपोला, आलम सिंह मेहरा, किशोर चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed