{"_id":"5c320100bdec2256d743d76d","slug":"mantra-given-to-bjp-workers-for-the-success-of-mission-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र
Sun, 06 Jan 2019 10:57 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा की बैठक का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 की सफलता के लिए मंत्र दिए गए। बैठक में तय किया गया कि पार्टी उत्तरायणी मेले पर नगर में जुलूस निकालकर ऐतिहासिक सरयू बगड़ में सभा होगी। कार्यकर्ताओं को रैली और मिशन 2019 की सफलता के लिए घर-घर जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विवेक होटल में बैठक का शुभारंभ पार्टी के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के संयोजक दान सिंह रावत, विधायक चंदन राम दास (बागेश्वर) औैर बलवंत भौर्याल (कपकोट) ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संयोजक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश चारों ओर प्रगति कर रहा है। देश का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है। देश में तेजी से हो रहे विकास देख कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की नीतियों और कांग्रेस की गलत नीतियों को जन-जन तक ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विधायक दास और भौर्याल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा। बैठक में वोटर सूची का मूल्यांकन, वर्गीकरण, विधानसभावार बैठकों के आयोजन, 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाने, आजीवन सहयोग निधि का प्रकटीकरण, मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों के गठन, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और बीएलए टू आदि पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने की।
विज्ञापन
संचालन जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ने किया। वहां सह संयोजक विक्रम शाही, रमेश बहुगुणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, बालम बिष्ट, मंगल राणा, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, भगवान भंडारी, गोविंद टंगडिया, सुनील भंडारी, कुंदन रैखोला, रघुवीर दफौटी थे।