फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Manipulation started for the post of block chief

Bageshwar News: ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने लगी जोड़-तोड़

Sat, 02 Aug 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Manipulation started for the post of block chief
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। यहां प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस से चार क्षेत्र पंचायत सदस्य इस पद के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। सबसे अधिक चर्चा पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही की बहू और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी की पत्नी वंदना ऐठानी के बीच टक्कर होने की चल रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य वंदना ने इस बार क्षेपं सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव से पूर्व ही उन्हें प्रमुख पद का मजबूत दावेदार बताया जा रहा था। वर्तमान समय में भी वह सबसे मजबूत विकल्प नजर आ रही हैं। उन्हें पूर्व जिपं अध्यक्ष शाही की बहू भावना टक्कर दे रही हैं। भाजपा से उनका दावा मजबूत बताया जा रहा है। हालांकि उन्हें पार्टी के भीतर से ही कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन

क्षेपं सदस्य निर्मला फर्त्याल भी भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद की मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन भट्ट की पत्नी रेखा भट्ट का नाम भी ब्लाॅक प्रमुख पद की रेस में है। उनका कहना है कि दुगनाकुरी भी कपकोट विकासखंड का ही हिस्सा है। यहां के सदस्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में भाजपा के संबंध रखने वाले चार सदस्य चुनकर आए हैं जिसके चलते उनके पास पहले ही बढ़त है। हालांकि क्षेपं सदस्य का चुनाव पूरी तरह से व्यक्तिगत होता है। चुनाव के बाद सदस्यों को अपने पाले में खींचने के लिए कई प्रकार की तिकड़म लगती हैं। जो उम्मीदवार इसमें सफल रहा, वही ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed