फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mandalsera is remembered only during elections.

Bageshwar News: केवल चुनाव में आती है मंडलसेरा की याद

Sun, 12 May 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 12 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mandalsera is remembered only during elections.
लापरवाही:सड़क पर खुला छोड़ दिया गया कुंती नाले का मुहाना। संवाद
बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा में स्थित बरसाती नाला कुंती हर साल लोगों को मुसीबत में डालता है। नेताओं को चुनाव में ही कुंती नाले की याद आती है। प्रशासन, लोनिवि और सिंचाई विभाग सब्जबाग दिखाने तक सीमित रहता है। बरसात का सीजन आते ही मंडलसेरा के पीपल चौक, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले लोग सहम जाते हैं। हाल में हुई अतिवृष्टि में भी कुंती नाले ने रौद्र रूप दिखाया था। बरसाती नाले का मुहाना सड़क पर छोड़ दिया गया है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अमर उजाला ने कुंती नाले से परेशान लोगों से उनकी दिक्कत जानी, क्या कहा लोगों ने जानिये उन्हीं की जुबानी।
विज्ञापन


कोट

रात्रि के समय मौसम खराब हो जाए तो रातभर जागना पड़ता है। बरसात का सीजन आते ही कुंती नाले का खौफ पैदा हो जाता है। दुकान और मकान में पानी, मलबा घुसता है। - कुंती देवी निवासी विवेकानंद मार्ग मंडलसेरा
विज्ञापन


कोट

कुंती नाले का मुहाना सड़क पर छोड़ दिया गया है। निकासी न होने से अधिक बारिश होने पर कीचड़, पानी विवेकानंद स्कूल को जाने वाली सड़क, खेतों और घरों में घुस जाता है। - शिवराज सिंह निवासी मंडलसेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जब नाला आता है तो पानी, कीचड़ सड़क, रास्ते, खेतों में भर जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को होती है। इसका समाधान होना चाहिए। - राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी पीपल चौक मंडलसेरा

कोट

शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बरसात में जब नाला तांडव मचाता है, तभी सरकारी तंत्र और नेता आश्वासन देने के लिए पहुंचते हैं। - रेखा बोरा निवासी मंडलसेरा


इनसेट

प्रशासन और लोनिवि की ढिलाई जिम्मेदार : विधायक

बागेश्वर। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास का कहना है कि वर्ष 2023 में जब उन्होंने उप चुनाव लड़ा था। मंडलसेरा के लोगों को कुंती नाले का समाधान करने का भरोसा दिलाया था। तब से वह लगातार जिला प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने को कह रही हूं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस समस्या के लिए जिला प्रशासन और लोनिवि जिम्मेदार है। अधिकारियों की उदासीनता का मामला सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। कुंती नाले का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed