{"_id":"58f8f6114f1c1b387447417a","slug":"mandalaseera-was-getting-drinking-water-from-the-irrigation-of-the-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेेरा में पेयजल से हो रही थी खेतों की सिंचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेेरा में पेयजल से हो रही थी खेतों की सिंचाई
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में जल संस्थान ने छापा मारकर पेयजल से खेतों की सिंचाई कर रहे लोगों के पंप और पाइप जब्त कर लिए। जल संस्थान ने पेयजल का दुरुपयोग कर रहे करीब 15 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जल संस्थान की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में जल संकट बना रहता है। आपूर्ति के बावजूद लगातार पानी नहीं आने की शिकायत पर बुधवार की रात को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती के नेतृत्व जल संस्थान की टीम ने छापा मारा। इस दौरान कई खेतों में सिंचाई के लिए पाइप लगे मिले। टीम ने एक टुल्लू पंप सहित बड़ी मात्रा में पाइप जब्त कर लिए। इस कार्रवाई से पेयजल से सिंचाई कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि मंडलसेरा में कुछ लोगों द्वारा पेयजल कनेक्शनों से सिंचाई करने की शिकायतें मिल रही थी।
टुल्लू पंप चलाकर रात भर खेतों की सिंचाई के लिए पाइप लगाने से आगे के परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा था। इसी शिकायत पर उन्होंने सभी कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। इस दौरान एक टुल्लू पंप सहित 15 पाइप जब्त किए गए हैं। करीब 15 लोग पानी का दुरुपयोग करते पकड़े गए। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
जो लोग पेयजल का दुरुपयोग करते पकड़े गए हैं उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। गर्मी के सीजन में लगातार छापेमारी की जाएगी। यदि कोई भी पेयजल का दुरुपयोग करते पकड़ा गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही उसका कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ें छापा मारने वाली टीम में सभी सहायक अभियंता सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।