{"_id":"5c3e170dbdec227354207d71","slug":"man-saved-from-flowing-in-sariu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में स्नान को गया बुजुर्ग नदी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में स्नान को गया बुजुर्ग नदी में बहा
Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पुलिस ने सरयू से वृद्ध को सरयू से बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति के पर्व पर सरयू नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाने पहुंचे बुजुर्ग धक्का लगने पर नदी में बह गए। शोर शराबा होने पर तट पर तैनात पुलिस फोर्स ने बुजुर्ग की जान बचाई। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
90 वर्षीय दीवान सिंह निवासी नंदीगांव सरयू नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। सुबह वह नदी में स्नान कर रहे थे। इस बीच भीड़ से उनको धक्का लग गया। धक्का लगने पर वह अपना संतुलन खो बैठे और नदी के तेज पानी में बहने लगे।
विज्ञापन
शोर शराब होने पर तट पर घूम रहे बगड़ चौकी प्रभारी बीएस नैनवाल और कांस्टेबल सोबन सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें नदी से किसी तरह निकाल लिया। बुजुर्ग के सकुशल वापस आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धक्का लगने से मामूली चोटें भी लग गईं। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन