फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man of kupkote died in an accident in arunachal pradesh

ग्रिफ में तैनात कपकोट का जवान अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
man of kupkote died in an accident in arunachal pradesh
मदन मोहन तिरुवा। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट का एक जवान अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को ड्यूटी को जाते समय पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मदन मोहन तिरुवा अरुणाचल प्रदेश के थाईलौग में तैनात थे। वह तकनीकी स्टाफ में थे और जेसीबी चलाते थे। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे वह ड्यूटी पर थे। अचानक काम करते समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और वह जेसीबी सहित दब गए। हादसे में उनका निधन हो गया। ग्रिफ के सीओ ने रात को फोन से इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिवार सदमे में आ गया। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत की सूचना के बाद वार्ड के सभी लोग सदमे में हैं। मृतक अपने पीछे माता मानुली देवी, पत्नी अनीता (नीतू) तिरुवा, बेटियां इरा (10), दिशा (06) और लक्षिता (03) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। सभासद ने बताया कि मदन का शव शुक्रवार को बागेश्वर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को गए थे ड्यूटी पर
कपकोट। हादसे का शिकार होने वाले जवान तिरुवा पांच फरवरी को छुट्टी पूूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। दिन के समय उनसे बात नहीं हो सकी थी। रात में सीओ ने उनके हादसे का शिकार होने की सूचना दी। जवान बेटे की मौत का समाचार सुनकर मां गश खाकर गिर गई। वहीं पत्नी खबर सुनने के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed