फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man fell in the ditch while Searching for signals, died

सिग्नल ढूंढते-ढूंढते खाई में गिरा अधेड़, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
man fell in the ditch while Searching for signals, died
man fell in the ditch while Searching for signals, died
बागेश्वर। कपकोट के कनौली गांव में सिगनल ढूंढते-ढूंढते एक व्यक्ति खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कनौली गांव में मोबाइल पर तो जैसे-तैसे बात हो जाती है लेकिन इंटरनेट नहीं चलता। गांव के लोगों को सिग्नल ढूंढने दो किमी दूर तोली के मल्ला नौकड़ी पहाड़ी पर जाना पड़ता है। मंगलवार को कनौली के राजेंद्र राम (51) पुत्र धनी राम सुबह 11 बजे नेटवर्क की तलाश में मोबाइल लेकर पहाड़ी की ओर चले गए। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने गांववालों के साथ उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह उनके बेटे योगेश राम ने मोहन राम और शोबन राम आदि के साथ फिर से पिता की ढूंढखोज की तो राजेंद्र राम का शव पहाड़ी से करीब 100 मीटर नीचे पड़ा मिला।

ग्राम प्रधान केदार सिंह कोश्यारी ने कपकोट थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण के संचार नेटवर्क के चक्कर में पहाड़ी पर जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed