{"_id":"5f3426898ebc3eabe67b3706","slug":"man-died-due-to-electric-current-bageshwar-news-hld3931287169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब सूबेदार की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब सूबेदार की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश पर घर आए सेना के नायब सूबेदार की करंट लगने से मौत
बागेश्वर/कपकोट। अवकाश पर घर आए सेना के सूबेदार की घर पर करंट लगने से मौत हो गई। उनका कपकोट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के पनौरा (उतरौड़ा) निवासी प्रताप सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह इन दिनों अवकाश पर घर आए हुए थे। इन दिनों पर वह घर पर बाथरूम का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार शाम को वह नव निर्मित बाथरूम में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर वह जमीन पर गिरे। सिर में चोट लगने पर परिजन उन्हें सीएचसी कपकोट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बुधवार को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव कपकोट ले जाया गया। कपकोट के श्मशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से सूबेदार महेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने घाट पर उन्हें सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग गमगीन हैं। संवाद
फोटो 12 बीजीएस 19, 20 पी
कालिका