{"_id":"5d9e0f478ebc3e015d44d308","slug":"man-died-after-falling-in-ditch-bageshwar-news-hld359774334","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन
बागेश्वर के मृतक लछम सिंह सेठ (फाइल फोटो)
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूजा में शामिल होने जा रहे सरकारी गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष की खाई में गिरने से मौत हो गई।
आरे क्षेत्र के द्वारसौं गांव निवासी लछम सिंह मेहरा (70) बुधवार को पूजा के लिए घर से निकले। कुछ दूरी पर पुल पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिरकर जख्मी हो गए। आसपास घास काट रही महिलाओं ने घटना की सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण लछम को डोली में बैठाकर सड़क तक लाए। इसके बाद चोटिल को जिला अस्पताल लाया गया।
डॉ. केएस जंगपांगी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया कि घायल को अंदरूनी चोटें आई थीं। हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोट के कारण घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि अल्मोड़ा ले जाते समय लछम सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। लछम द्वारसौं गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे।
महिला की चट्टान से गिरकर मौत
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड में एक बुजुर्ग महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से बमुश्किल निकाला। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी ब्लॉक के खेती गाजर निवासी हीरा देवी (62) पत्नी शिवदत्त घर से कुछ दूरी पर एक चट्टान से फिसलकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। टीम ने जब तक महिला को खाई से निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।