{"_id":"5d5ae3b78ebc3e89d50f5153","slug":"man-caught-with-smak-bageshwar-news-hld35335733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से स्मैक लाकर बागेश्वर में बेचता था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से स्मैक लाकर बागेश्वर में बेचता था, गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर में गिरफ्तार स्मैक तस्करी का आरोपी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और सीओ महेश चंद्र जोशी के निर्देेशन में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के तहत एक आरोपी को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हल्द्वानी से स्मैक लाकर यहां बेचता था।
सोमवार को कोतवाल तिलक राम वर्मा, एसआई मदन लाल और अकरम अहमद ने ताकुला रोड स्थित बिलौना पुल के पास डिग्री कॉलेज गेट कठायतबाड़ा निवासी यशु माजिला की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 6.01 ग्राम स्मैक मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया। आरोपी ने बताया कि वह वह हल्द्वानी से स्मैक लाता था।
एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में कांस्टेेबल वीरेंद्र गैड़ा, नरेंद्र गोस्वामी, महेंद्र सिंह जीना आदि शामिल थे।