{"_id":"b5e362bdf6986126ba248fcdb89f8987","slug":"malte-set-the-support-price-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्टे का समर्थन मूल्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल्टे का समर्थन मूल्य निर्धारित
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड औद्यानिक विपणन परिषद ने राज्य में माल्टा का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। परिषद यहां के किसानों से एक ग्रेड का माल्टा 16 रुपये किलो और बी ग्रेड का 13 रुपये किलो की दर से खरीदेगा।
विज्ञापन
परिषद ने पहाड़ी नीबू का भी समर्थन मूल्य तय किया है। इसके लिए दो स्थानों पर माल्टा विपणन की व्यवस्था की गई है।
जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि किसानों से बड़े आकार वाला एक ग्रेड का माल्टा 16 रुपये प्रतिकिलो, मध्यम आकार का बी ग्रेड का माल्टा 13 रुपये किलो और छोटे आकार का सी ग्रेड का माल्टा सात रुपये किलो की दर से खरीदा जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ी नीबू का भी समर्थन मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन
ए ग्रेड का नीबू आठ रुपये किलो, बी ग्रेड का छह रुपये किलो और सी ग्रेड का नीबू चार रुपये किलो की दर से खरीदा जाएगा।
डीएचओ ने बताया कि माल्टा और नीबू की खरीद के लिए उद्यान विभाग ने बागेश्वर जिले के कपकोट और गरुड़ स्थित उद्यान सचल दल केंद्रों पर विपणन केंद्र बनाए हैं। किसान वहां अपने उत्पादों को बेच सकते हैं। नीबू और माल्टा के संग्रहण का काम 15 दिसंबर से आरंभ होगा।
विज्ञापन