{"_id":"572e36ec4f1c1bdb125ccf03","slug":"malaba-removed-by-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से रीमा-दोफाड़ मोटर मार्ग बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से रीमा-दोफाड़ मोटर मार्ग बंद
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 08 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शुक्रवार को हुई मूसलाधार वर्षा से रीमा-दोफाड़ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। मुख्यालय की ओर आने, जाने वाले वाहन मार्ग में ही खड़े हो गए। जेसीबी से मार्ग का मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
रीमा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई। इससे रीमा-दोफाड़ सड़क में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आने से शनिवार की सुबह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। रीमा, दोफाड़ की ओर वाहन खड़े हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पीएमजीएसवाई को दी। इसके बाद विभाग की ओर से एक जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
मलबा हटने के बाद ही इस रूट में यातायात सुचारु हो सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क में मलबा आने की जानकारी मिलते ही विभाग को सूचना दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य सड़कों की स्थिति ठीक है। बारिश से अन्य कहीं नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन