फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Make plans to the last person in the society: Tamta

योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : टम्टा

Mon, 18 Sep 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 18 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनकल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने की जिम्मेदारी सरकार के साथ ही कार्यकर्ताओं की भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों से बौखलाकर ही लोगों को भड़काने में लगी है। टम्टा सोमवार को वन विभाग के डाक बंगला में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे।

विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि देश का विकास भाजपा के हाथों ही संभव है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से अभी तक भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा सामने नहीं आया है। बाद में उन्होंने एसडीएम बिष्ट से कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से मंत्री से एडीबी के माध्यम से केदारेश्वर मैदान को सरयू से हो रहे कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने कपकोट-भराड़ी एनएच का निर्माण भराड़ी बाजार से न करवाकर पुल बाजार के कर्मी सड़क से होते हुए शामा बैंड से होकर बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक दयाल कुमल्टा और अन्य ने टम्टा को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर सरमूल और सहस्रधारा के सर्वांगीण विकास के लिए प्राधिकरण गठित करने की मांग की। वहां विधायक बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सभासद गिरीश जोशी, नारायण कपकोटी, दयाल ऐठानी, बबलू ऐठानी और शेर सिंह बिष्ट आदि थे।


इधर, जिला मुख्यालय पर शिक्षा प्रेरकों ने टम्टा से मुलाकात समस्याएं गिनाईं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष शांति धपोला, मीना देवी, चंद्रकला धपोला, विमला कांडपाल, मंजू धपोला आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed