फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Majiyakhet's CC road deteriorated in three months

तीन महीने में ही खस्ताहाल हुआ मजियाखेत का सीसी मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Majiyakhet's CC road deteriorated in three months
बागेश्वर। तहसील मार्ग से मजियाखेत तक बना सीसी मार्ग तीन महीने में ही बदहाल हो गया है। मार्च में नगरपालिका ने सीसी मार्ग का निर्माण करवाया था। मार्ग बदहाल होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वार्ड के लोगों ने पालिका से मार्ग का सुधारीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मार्च में नगरपालिका ने ज्वालादेवी वार्ड में तहसील मार्ग से मजियाखेत तक सीसी मार्ग का निर्माण करवाया था। कार्य में गुणवत्ता का सही से ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते तीन महीने में ही सीमेंट उखड़ने लगा है। कई स्थानों पर सीमेंट और कंक्रीट उखड़कर जमा हो गई है। इसमें दोपहिया सवारों के साथ हादसा होने की आशंका बनी है। कई बार स्कूटी और बाइक सवार रपट भी चुके हैं। पैदल चलने वालों को भी कंक्रीट में फिसलने का भय बना रहता है। क्षेत्र के ललित पाठक, महेश चंद्र कांडपाल, हेम कांडपाल, रोहित कांडपाल, किशन बचखेती सहित अन्य लोगों ने जल्द सीसी मार्ग का सुधारीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सीसी मार्ग निर्माण में खामी की शिकायत मिली थी। ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है। जब तक ठेकेदार मार्ग में सुधारीकरण का कार्य नहीं करेगा, उसका भुगतान नहीं किया जाएगा। - राजदेव जायसी ईओ नगरपालिका बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed