फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Majiyakhet in Bageshwar

यहां नालियां चोक हैं और रास्ते बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Majiyakhet in Bageshwar
बागेश्वर के मजियाखेत में इस तरह क्षतिग्रस्त हो रहा पैदल रास्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत में पैदल रास्ते के नीचे से बनी नाली चोक हो गई हैं। पानी की उचित निकासी न होने के कारण आसपास के घरों में पानी घुस रहा है। कई जगहों पर रास्ता टूटने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत क्षेत्र में बनी अंडरग्राउंड नाली से कई जगहों पर लीकेज हो रही है। इस कारण रास्ते से जुड़े निचले हिस्से के मकानों में पानी का रिसाव हो रहा है। रास्ते पर कंकरीट उखड़ने लग गया है। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। रास्ते से आवाजाही में चोटिल होने का खतरा है। लोगों का कहना है कि रास्ते में बंद नाली तहसील रोड पर कूड़ेदान के पास समाप्त होती है। कई साल पहले इस नाली की मरम्मत कुछ हिस्से में की गई। कई साल से नाली की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश के दिनों में लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। घरों में नाली के गंदे पानी के साथ मिट्टी घुस जाती है। कमरे रहने लायक नहीं रहते। लोगों का कहना है कि नाली की मरम्मत करके पूरा बंद करने के बजाय लोहे की ग्रिलों से ढक दिया जाना चाहिए, ताकि नाली में कूड़ा या मिट्टी जमा होने पर आसानी से सफाई की जा सके। नाली में लीकेज होने पर मरम्मत करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

नाली के तमाम जगहों पर चोक होने से घरों में पानी घुस रहा है। उनका घर निचले हिस्से में रास्ते के नीचे बनी नाली से जुड़ा है। लगातार नाली का गंदा पानी घुस रहा है। सीलन होने से कमरे रहने लायक नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्ष्मण सिंह परिहार, मजियाखेत।
नाली के चोक होने से घरों में गंदा पानी और मलबा घुस रहा है। लंबे समय से नाली की मरम्मत नहीं हुई है। नाली तमाम जगहों पर चोक हो गई है। नगरपालिका को नाली की मरम्मत कर लोहे की ग्रिलों से ढक देनी चाहिए।

- गोविंद सिंह ठठोला, बागेश्वर।
नालियां चोक होने और नीचे की ओर ढलान होने के कारण पानी उनके घर में घुस रहा है। रास्ते में कई जगहों पर कंकरीट उखड़ने और गड्ढे होने के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है। रास्ते और नाली की मरम्मत की जानी चाहिए।
- रवि करायत निवासी मजियाखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed